फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में बॉल बॉय बने अविरल और आदित्य

विज्ञापन
फोटो- 38- अविरल। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को खेले गए उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के मुकाबलों में जिले के दो होनहार खिलाड़ी बॉल बॉय बनकर मैदान पर मुस्तैद दिखे। शहर की सक्सेस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करने वाले दोनों खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंच कर जिले के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बने।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। रविवार को गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाल्कन्स और नोएडा सुपर किंग्स बनाम मेरठ मेवरिक्स के बीच मुकाबले खेले गए। इन मैचों में भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ी भी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं मैचों में सक्सेस क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास करने वाले अविरल और आदित्य भी मैदान पर मुस्तैद नजर आए।
एकेडमी के मुख्य कोच व संचालक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अविरल और आदित्य ने बॉल बॉय की भूमिका निभाई। बड़े मंच पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त दिग्गज खिलाड़ियों को बेहद करीब से खेलते देखना दोनों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। मैच के दौरान दोनों ने खिलाड़ियों की तकनीकों, फील्डिंग की बारीकियों और दबाव की परिस्थितियों से निपटने के तरीकों को बेहद करीब से समझा।
विज्ञापन

सक्सेस क्रिकेट एकेडमी प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कहा कि इतने बड़े मंच और ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी मिलना एकेडमी के लिए गर्व की बात है। ऐसे अनुभव खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

फोटो- 38- अविरल। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें