देहात कोतवाली क्षेत्र में टेेंपो व ट्रक के बीच हुई
भिड़ंत में तीन लोगों की शिनाख्त हो गई, पर एक की शिनाख्त न होने पर शव का
पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद
परिजनों को सौंप दिया।
ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र में
लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सेंट्रल वेयर हाउस के पास शुक्रवार की शाम टेंपो और
ट्रक की भिड़ंत में टेंपो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि
दस अन्य लोग घायल हो गए थे।
तीन मृतकों में टेंपो चालक किशोर कुमार (50)
पुत्र लेखराज, देहात कोतवाली क्षेत्र के कंडौहुना निवासी विजय वर्मा (60)
पुत्र बल्ला और रवींद्र (52) पुत्र सोहन निवासी लालपालपुर कोतवाली शहर की
शिनाख्त हो गई थी, पर चौथे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, जिससे उसका
पोस्टमार्टम आज नहीं किया गया।
उधर, तीनों शवों का शनिवार को
पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, अधिकतर घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया
गया। एक महिला सुशीला (40) पत्नी अमृत लाल निवासी लालपालपुर कोतवाली शहर को
इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। कोतवाली देहात के दारोगा केपी सिंह ने
बताया कि अभी तक ट्रक चालक का पता नहीं चला है और चौथे मृतक की शिनाख्त
कराने का प्रयास किया जा रहा है।