फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो-29- अं​शिका। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना में बुधवार दोपहर पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो में मौसी के साथ सवार मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से सौ शैया चिकित्सालय लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ऑटो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र सावलखेड़ा निवासी अशोक की पंजाब में मिठाई की दुकान है। पत्नी प्रीति, पुत्री अंशिका (5) और पुत्र अभिनव लखनऊ के बालागंज में रहते हैं। लखनऊ में ही कछौना कोतवाली क्षेत्र के धंधार गांव निवासी अंशिका की मौसी रागिनी भी रहती हैं। अशोक के भांजे आदर्श पाल के मुताबिक, बुधवार सुबह रागिनी और अंशिका धंधार गांव जाने के लिए बस से निकले थे। दोनों कछौना चौराहे पर उतरे। वहां से दोनों ऑटो में बैठकर गांव जा रहे थे।
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना में अंशिका को गंभीर चोटें आईं। रागिनी समेत अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। अंशिका को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि हादसा कछौना क्षेत्र का है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। कछौना कोतवाल प्रेम सागर सिंह ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें