संडीला। परमिट के बाद भी चालान काटने का आरोप लगाकर ऑटो चालकों ने विधायक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आवास पर मिले कर्मचारी को पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
विधायक को दिए प्रार्थना पत्र में ऑटो चालकों ने बताया कि संडीला से 16 किलामीटर दूरी तक कहीं भी ऑटो लेकर जाने का परमिट है। इसके बावजूद एआरटीओ ने चेकिंग लगाकर ऑटो का चालान काट दिया। इसके साथ 14 ऑटो सीज कर दिए। आरोप है कि बस मालिकों के कहने पर एआरटीओ ने कार्रवाई की है। बताया कि काफी दिनों से बस मालिक सभी ऑटो चालकों को परेशान कर रहे हैं। लोन लेकर ऑटो खरीदने के बाद सड़कों पर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर शिशुपाल, अबरार, श्री कृष्ण, राम नरेश, रहीम बक्स, जगतपाल, रामपाल ऑटो चालक मौजूद रहे।