फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक को ओवरटेक करने में ऑटो डीसीएम से टकराकर पलटा, छह घायल

विज्ञापन
फोटो-12- क्षतिग्रस्त खड़ा आटो।  संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। राघौपुर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर के पास मंगलवार सुबह सीएनजी ऑटो ट्रक को ओवरटेक करने में सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गया। इससे ऑटो पलट गया। चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को मल्लावां सीएचसी पहुंचाया गया। यहां तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी सूरज उर्फ तमस (21) सीएनजी ऑटो चालक हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे सूरज राघौपुर चौराहे से सवारियां लेकर मल्लावां जा रहे थे। इस दौरान मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर ग्राम शुक्लापुर के पास ऑटो ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने से आ रही डीसीएम से टकराते हुए ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इससे चालक समेत कोतवाली क्षेत्र के नारायणमऊ निवासी ऑटो सवार चंपा देवी (61), राघौपुर निवासी सबरून बानो (35), रमजानी (45), उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नेवल जकटापुर निवासी रुचि (24) और कलवारी महमदाबाद निवासी अंकुश (18) घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को मल्लावां सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सूरज, चंपा देवी और अंकुश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें