फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अगस्त में बादलों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 312.6 मिमी अधिक वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इस बार अगस्त में बारिश ने पिछले साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मानसून ने इस बार अगस्त में जमकर बारिश की। इसके चलते इस अगस्त में अब तक 682.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि बीते साल अगस्त में पूरे माह 369.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार अगस्त में 312.6 मिलीमीटर अधिक पानी बरस चुका है।
विज्ञापन

अगस्त में हुई बारिश ने जिले को जमकर तर-बतर किया। मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह तक दर्ज बारिश के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में अब तक हुई बारिश पिछले साल के मुकाबले करीब 84.5 प्रतिशत अधिक है। कई दिनों से रुक-रुककर बारिश होने से अगस्त का औसत आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।
प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक 69.02 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके पहले अभी तक हर-रोज कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश होती आ रही है। बीते साल अगस्त में कुल 369.8 मिमी बारिश हुई थी लेकिन इस बार 31 अगस्त की रात से एक सितंबर की सुबह आठ बजे तक कुल 682.4 मिमी बारिश हुई जो पिछले साल की अपेक्षा 312.6 मिमी बारिश अधिक दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर में कुल 78.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन



सीजन में अभी तक हुई कुल 966.8 मिमी बारिश
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि इस मानसून सीजन में एक जून से एक सितंबर की शाम तक कुल 966.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 715.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी यानी इस बार बीते साल के एक जून से एक सितंबर तक 251.0 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें