फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला में मयूर नृत्य देख दर्शक भावविभोर

Mon, 16 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को कई भावपूर्ण लीलाओं ने लोगों को प्रभावित कर दिया। इधर, देर शाम हुई रासलीला मेें भगवान श्रीकृष्ण का मयूर नृत्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


गोविंद गोपाल लीला संस्थान मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने लंका दहन के बाद लंकावासियों में खौफ और विभीषण का श्रीराम से मिलने की लीला का सजीव मंचन किया।

आदि पात्रों के वेश में सजे कलाकारों ने बेहद ही प्रभावपूर्ण ढंग से लीलाओं को प्रदर्शित कर मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे देखने को भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कथा व्यास विष्णु कुमार दत्तात्रेय ने लीलाओं का सार गर्भित वर्णन करते हुए संगीतमयी चौपाइयां सुनाई, जिस पर कलाकारों ने मंचन किया। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें