बावन। कस्बा में हजरत मखदूम जहानियां जहांन गस्त रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। जायरीनों ने मजार-ए-अकदस पर चादर और गुलपोशी कर दुआ-ए-खैर मांगी। फातिहा के बाद तबर्रुक और लंगर को तकसीम किया गया।
सालाना उर्स कव्वाली महफिल-ए- शमां का प्रोग्राम हुआ। इसमें नामचीन कव्वाल नियाज अली फराज अली और लेडीज कव्वाला सूफिया चिस्ती ने अपनी कव्वाली से समा बांधा। जायरीनों ने कव्वाली भरपूर लुत्फ उठाया। कमेटी अंजुमन यादगार ए हुसैन के कार्यकर्ता इरशाद खान, मेराज खान, जीशान खान ने बताया कि हर साल होने वाले बाबा के उर्स मुबारक के मौके पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के जायरीनों की भीड़ लगती है। मेला भी लगता है इसमें बड़ी दूर दराज से दुकानदार आते हैं। अलग-अलग तरह के झूले लगते हैं। बताया कि चार जून को जबाबी कव्वाली होंगी। इसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल तस्लीम आसिफ और बेबी डिस्को, जरा डिस्को के बीच जवाबी कव्वाली होगी। इस मौके पर हमीदुल इस्लाम, आरिफ खान, अलीम खान, अकील खान, मोबीन खान, मुन्ना खान, भोला खान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।