फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध कटान की लकड़ी से भरे ट्रक को जबरन ले जाने का प्रयास, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध कटान की लकड़ी को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। ट्रक एक पेट्रोल पंप पर सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसी दौरान चार लोगों ने ट्रक को सुपुर्दगी से भगा कर ले जाने का प्रयास किया। पूरे मामले में वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिहानी-गोपामऊ मार्ग पर बीते बृहस्पतिवार रात पिहानी की क्षेत्रीय वन अधिकारी नीलम मौर्या ने अवैध रूप से ले जाई जा रही विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा था। रेंजर के मुताबिक संबंधित लोग लकड़ी से जुड़े वैध अभिलेख नहीं दिखा पाए थे। विभागीय कार्रवाई के साथ ही ट्रक को पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर सुपुर्दगी में दे दिया गया था। शनिवार रात सुपुर्दगी में खड़े उक्त ट्रक को जबरन ले जाने की कोशिश की गई। जानकारी पर सक्रिए वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने ट्रक रुकवा लिया। घटना में वन रक्षक सुधा देवी की तहरीर पर मवैया करीमनगर निवासी रफीक, नरधिरा निवासी करन, पिहानी नगर के मोहल्ला नागर निवासी आलिम और साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक रफीक को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें