फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से 82 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के हन्नखुदा गांव निवासी युवक का बुधवार को रास्ते में रोककर एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने खाते से 82 हजार उड़ा दिए। खाते से नगदी निकलने का मैसेज आने से पीड़ित के होश उड़ गए। उसने थाने में सूचना दी है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नखुदा मजरा गंगापुर निवासी श्रवण पुत्र शिवपाल हिमांचल प्रदेश में मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। श्रवण के मुताबिक उसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम है।
उसके खाते पर कई महीनों की मजदूरी का 82 हजार रुपये पड़ा था। बुधवार को रुपये निकालने बघौली स्थित एटीएम से रुपये निकालने आ रहा था। उसने बताया कि रास्ते में एक युवक उसे रोककर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

बातों में फंसाकर युवक ने उसका एटीएम देखने के बहाने लेकर बदल लिया। जब एटीएम में पहुंचकर कार्ड निकाला तो कार्ड बदला मिला। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 82 हजार रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। जिससे श्रवण के होश उड़ गए। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि घटना संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें