फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छपे शब्दों का मोल कम नहीं’

Thu, 03 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
यश भारती सम्मान से सम्मानित भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य शीतला सिंह ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण है। पत्रकार अपनी स्वतंत्रता के साथ सीमाओं का ज्ञान रखते हुए कार्य करें। वह मोहल्ला कोटकलां में आयोजित एक विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि तब पत्रकारिता किस दौर से गुजर रही थी और आज के समय में पत्रकारिता का स्वरूप बदलने के साथ क्या-क्या नई चुनौतियां इसके साथ जुड़ गई हैं। भारतीय प्रेस परिषद की सदस्य सुमन गुप्ता ने मीडिया में अखबारों का महत्व बताते हुए कहा कि छपे हुए शब्दों के प्रति आज भी लोगों में जो विश्वास है, वह दूसरों से माध्यमों के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि आधुुनिक पत्रकारिता में सोशल मीडिया को कतई शामिल नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि अखबार, टीवी चैनल के मुकाबले सोशल मीडिया में किसी की कोई जवाबदेही नहीं होती है। वरिष्ठ पत्रकार रजा रिजवी (लखनऊ) और दिल्ली से आईं मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन डा. सईद खां, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कपूर, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हफीज मंसूरी, सपा नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, मोनू कुरैशी, अजादार हुसैन जैदी, मुख्तार हुसैन जैदी, शबीह हैदर रूमी, विमलेश तिवारी, सुनीता मित्रा, अम्मार जैदी, एमएफ कैफी, राजन कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन प्रियंक दीक्षित ने किया। शबीह हैदर रूमी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें