फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अतिथियों का करें सम्मान’

Thu, 03 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि देवो भव भारतीय संस्कृति का आदर्श है। हम घर आए हुए अतिथियों को देवता मानें और इसके बाद उनका स्वागत और सम्मान करें। उक्त उद्गार सीएसएन कालेज में डा. महेंद्र वर्मा मधुप की पुस्तक अतिथि देवो भव के विमोचन समारोह में एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौराणिक आधार पर लिखी गई यह पुस्तक अत्यंत ही सुंदर एवं पढ़ने योग्य है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने कहा कि रामायण काल में भी हमारे यहां अतिथि को देवता मानने की परंपरा रही है। इस परंपरा को अपने गीतों के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया गया, जो सराहनीय है।

एसडीएम डीडी यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शत्रु को भी अतिथि मानकर की गई सेवा परम फलदायक होती है। यह बात इस पुस्तक से सिद्ध होती है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अतिथियों का सम्मान करें। प्राचार्य डा. अनिल सिंह ने कहा कि यह कृति डा. वर्मा की 26वीं कृति है, जो उनकी रचनाधर्मिता का प्रमाण है।
विज्ञापन


इससे पूर्व डा. वर्मा ने अपनी कृति का विस्तार पूर्वक परिचय दिया। उन्होंने अपनी रचना के गीतों को भोजपुरी बोली में सस्वर गायन किया। डा. संदीप सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन करते हुए डा. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि डा. मधुप की रचनाओं के लाखों पाठक हैं। जो किसी रचनाकार के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर डा. अमृत लाल कनौजिया, डा. पुष्पा रानी गंगवार, डा. आभा सिंह, शैलेंद्र पाठक, सुभाष पांडे, रागिनी सिंह, मदन पाल, पूनम सिंह, रामलड़ैते वर्मा, माया प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें