फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः आस्तिक बाबा महाराज मंदिर का 48 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
फोटो-22- आस्तिक बाबा महाराज मंदिर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के हरपालपुर विकासखंड के बारामऊ स्थित आस्तिक बाबा महाराज मंदिर का सुंदरीकरण व विकास उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग कराएगा। विकास के लिए पर्यटन विभाग को वित्तीय स्वीकृत दे दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आस्तिक बाबा महाराज मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश परकार्य की मंजूरी होने के बाद संजीव श्रीवास्तव अनु सचिव पर्यटन विभाग ने 48.04 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अनु सचिव श्रीवास्तव के पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
आस्तिक बाबा महाराज मंदिर में पर्यटन विकास विभाग की ओर से स्वीकृत धनराशि से मंदिर, परिसर तथा तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मंदिर के पुजारी मुन्नू लाल तिवारी, शिक्षक वीरपाल कठेरिया, विजय शुक्ला, सुरेश यादव, जय प्रकाश कुशवाहा ने विधायक का इस कार्य के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

गोरिया में रामगंगा नदी की कटान से बचाने के लिए भी 86 लाख रुपये मंजूर
सवायजपुर। क्षेत्र में बह रही रामगंगा के समीप गोरिया गांव को कटान से बचाने के लिए भी विधायक माधवेंद्र सिंह रानू ने शासन से 86 लाख रुपए मंजूर कराए हैं। विधायक ने बताया गोरिया तथा अन्य समूहों की बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा के लिए हाईड्रॉलिक एक्सकैवेटर द्वारा नदी में कटीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 120 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।

फोटो-23- पुजारी राकेश तिवारी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें