फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्था के शास्त्री संगीत पर झूमा लखनऊ, जोन में प्रथम

विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियो? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के कई मंचों पर खुद को साबित कर चुकी गायन प्रतिभा आस्था त्रिवेदी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोन में उसे प्रथम घोषित किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लखनऊ में महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर डिग्री कालेज आशियाना में इसका आयोजन हुआ। इसमें गोंडा, देवीपाटन, अयोध्या, लखनऊ आदि जनपद की आस्था त्रिवेदी ने भी प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में दूर दराज से आए शास्त्रीय गायकों ने ख्याल, तराना, ठुमरी, दादरा व धमार से न केवल अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय गायकों ने गायन के तमाम पक्षों से लोगों को रूबरू कराया। जिले की आस्था ने भी राग मालकौंस, राग जय जयवंती एवं राग भैरव की बंदिशें आदि प्रस्तुत करते हुए जोन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर देवीपाटन व तीसरे नंबर पर अयोध्या रहा है।
विज्ञापन

रियल्टी सिंगिंग शो में हो चुका चयन
जोन में आस्था त्रिवेदी ने प्रथम स्थान पाकर न केवल परिवार का बल्कि जनपद का नाम भी चमकाया है। स्थानीय आरआर इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर श्यामनारायण त्रिवेदी व बेसिक टीचर अंजू त्रिवेदी की पुत्री आस्था त्रिवेदी इससे पूर्व दूरदर्शन के रियल्टी सिंगिंग शो सिंगिंग स्टार ऑफ यूपी भी चुनी जा चुकी हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर अपनी गायिका का जादू दिखा चुकी हैं।
अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगी अंजू
पिता श्याम नारायण त्रिवेदी ने बताया कि जोन में प्रथम रहने के बाद अब आस्था को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने को मौका मिलेगा। जिला युवा कल्याण विभाग अधिकारी पीके मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी पीके सिंह आदि ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें