फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजर अमर हैं भारत देश के शहीद : सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में शहीदों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यालय लिपिक व - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विजय दिवस पर बुधवार को सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

पुनर्वास कार्यालय में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रभारी जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कल्याण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश पर मर मिटने वाले शहीद अमर हैं। उनका नाम हमेशा लोगों की जुबां और दिल में रहेगा। उन्होंने 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जिले के जवानों को याद किया। कहा कि युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिले के 100 से अधिक सिपाहियों ने युद्ध में भाग लिया था, जिसमें नौ जांबाज शहीद हुए थे।
वरिष्ठ लिपिक अजय सिंह ने कहा कि शहीदों के परिजनों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री, रुद्रदत्त दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, सत्यराम यादव, कमलेश कुमार दीक्षित के अलावा राकेश, विनोद, लता के अलावा अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहीदों को सलाम
राजपूत रेजीमेंट के सिपाही सुदर्शन सिंह, राम नारायण सिंह, रामचरन, जगपाल सिंह, मूलचंद, मोहम्मद्दीन, नायक मुनेश्वर दयाल, शिवरतन, जयराम की शहादत याद कर लोगों ने नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें