फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने तमंचे से गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौथेलिया में मंगलवार दोपहर हत्यारोपी ने तमंचे से गोली मार खुदकुशी कर ली। मृतक के पुत्र ने हत्या के मामले में आने वाले फैसले को लेकर पिता के परेशान रहने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कौथेलिया निवासी शैलेंद्र विजय सिंह (55) गांव में ही खेती करता था। मंगलवार सुबह वह घर में था। इसी दौरान तमंचे से कोख में गोली मार ली। घर के बाहर मवेशियों के लिए चारा बना रहे बड़े पुत्र शैलेश ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर कमरे में पहुंचा। वहां पिता को लहूलुहान देख उसने शोर मचाया। आनन-फानन ग्रामीणों के साथ पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुत्र शैलेश ने बताया कि आठ वर्ष पहले गांव में कौशल सिंह की हत्या हुई थी। इसमें उसके पिता शैलेंद्र नामजद आरोपी थे। घटना के बाद आठ माह तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटे थे। कुछ ही दिन में हत्या के मामले में न्यायालय का फैसला आने वाला है। इसके कारण वह परेशान थे और शराब के लती हो गए थे। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शहर कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र शैलेश और राहुल हैं। मृतक की पत्नी माधुरी का निधन एक वर्ष पहले बीमारी के कारण हो चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें