फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से नाराज युवक ने रचा खुद के अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गांव बरवन में पिता की डांट से नाराज युवक ने घर से भागकर अपने अपहरण का नाटक रचा। फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगने से परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मोबाइल नंबर ट्रेस कर युवक को लखनऊ में तलाश लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने सच्चाई बता दी।
विज्ञापन

बरवन निवासी धर्मेंद्र सिंह प्राइवेट चिकित्सक हैं। वह मकान में ही क्लीनिक चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा सौरभ सिंह (23) है। धर्मेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी को सौरभ लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा था। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने कोतवाली में बेटे के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार को उसके फोन पर कॉल आई। युवक ने उसे पुत्र के अपहरण की बात कह 10 लाख की फिरौती मांगी। अपहरण की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर नंबर को ट्रेस कर सोमवार दोपहर सौरभ को लखनऊ में तलाश लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया था। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि अपहरण की बात झूठी थी। हिदायत देकर युवक को परिजनों के सुपुुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें