थाने के पैरोकार व हेड मोहर्रिर मिलकर सूचनाओं का
आदान प्रदान करें और न्यायालय में सूचनाएं समय से पहुंचाएं। इसमें किसी भी
प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
दिनेश त्रिपाठी ने रविवार को थाने के पैरोकार व हेड मोहर्रिर की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि पैरोकार न्यायालय से जारी सम्मान आदि को थाने के हेड
मोहर्रिर को उपलब्ध कराएं और न्यायालय से जो भी सूचनाएं मांगी जाएं, उनको
थाने से ले जाकर न्यायालय में समय से दाखिल करे। वहीं थाने के हेड मोहर्रिर
पैरोकार द्वारा लाए गए पत्रों को रिसीव कर उनको जीडी में दर्ज करें और
उनकी सूचनाओं को तैयार का पैरोकार को उपलब्ध कराएं।
ताकि उनको संबंधित
अधिकारी व न्यायालय में समय से भेजा जा सके। इस कार्य में दोनों आपस में
सामंजस्य बिठाकर काम करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की
कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि थाने मेें
अभिलेखों में ब्योरा अपडेट कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि थाने के अभिलेखों
को व्यवस्थित रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस मौके
पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी वीसी दुबे और सीओ हरपालपुर नितेश कुमार आदि
मौजूद थे।