फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 32 माह से लापता असलम 31 माह बाद मुरादाबाद जेल से छूटा

विज्ञापन
फोटो-38-सीओ संडीला के कार्यालय में मौजूद लल्ली, उसका पति असलम व अन्य। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाने में दर्ज गौसा निवासी असलम के अपहरण का लगभग 33 माह पुराना मामला अब बंद होने को है। गनीमत रही कि पिछले कुछ वर्षों में हाईटेक हुई पुलिस को यक्ष जैसा ऐप मिला, जिसकी बदौलत असलम को तलाश लिया गया। तीस माह से मुरादाबाद जेल में बंद असलम की रिहाई हो गई है। परिजन जिसे खोजते खोजते हार मान चुके थे, वह घर पहुंचा तो परिजनों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। पूरा परिवार संडीला सीओ का आभार जताने उनके कार्यालय भी गया।
विज्ञापन

गौसा निवासी लल्ली का पति असलम वर्ष 2023 के जुलाई में चंडीगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके कुछ दिन बाद ही लल्ली का संपर्क असलम से टूट गया। अतरौली थाना क्षेत्र के ही वृंदावन निवासी सुमित पर असलम को गायब कर देने का आरोप लल्ली ने लगाया, लेकिन उसकी कोई भूमिका नहीं मिली।
पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लल्ली ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर 29 जून 2024 को सुमित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ। एसपी ने इस मामले की जांच पिछले माह सीओ संडीला संतोष सिंह को सौंपी थी। असलम का ब्योरा उन्होंने यक्ष ऐप पर डाला था। इसके जरिए पता चला था कि असलम को तीन सितंबर 2023 को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद लल्ली को बुलाकर असलम के मुरादाबाद जेल में बंद होने की जानकारी दी गई। इसको लेकर पुलिस ने आवश्यक पत्राचार भी मुरादाबाद जेल में किया। बुधवार को असलम जेल से छूटकर अपने गांव पहुंच गया तो उसके घर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बनाए रखना निश्चित रूप से प्राथमिकता है, लेकिन आम जन मानस के विश्वास को भी जीतना है। यक्ष ऐप के माध्यम से असलम को खोजकर परिजनों से मिलाना भी हमारी टीम की एक संतोषजनक उपलिब्ध है। -अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें