फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल का लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे। मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर से सीधे मल्लावां आएंगे। वहीं हरदोई सहित शाहजहांपुर, उन्नाव और कन्नौज जनपदों के जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रस्तावित स्थल पर पौधरोपण, मार्ग बनवाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन के लिए एक्सप्रेसवे पर ही तीन हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनवाए गए हैं। वहां से सभास्थल तक आने और जाने के लिए एप्रोच मार्ग भी बनवाया जा रहा है। देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आज आएंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री की तरफ से पूजा-अर्चन के लिए भी बाबा सुनासीरनाथ मंदिर में भी तैयारियां और व्यवस्थाओं को जुटाया गया है। मंदिर को सजाया भी जा रहा है।


नगर के पास ही बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच लोकार्पण समारोह के लिए व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। राघौपुर सड़क पर बने एक्सप्रेसवे के कट के पास सभा के लिए टेंट-पंडाल लगाया जा रहा है। टेंट-पंडाल लगाने में कारीगर मशीनों के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहां पर दो मंच बनाए जाएंगे इसमें एक प्रधानमंत्री के लिए रिजर्व रहेगा और दूसरे पर अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। सभास्थल पर मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल के आगमन के लिए भी हेलीपैड बनवाया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए राघौपुर सड़क के दोनों ओर मशीनों और बुलडोजर से जमीन को समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर चढ़ने और उतरने के लिए दोनों तरफ बनाए गए घुमावदार मार्ग की सुंदरता के लिए श्रमिकों के माध्यम से फूलदार और शोभाकार पौधे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही पार्किंग स्थल पर से आने-जाने के लिए रास्ता बनाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। वहीं, हाईटेंशन बिजली लाइन की शिफ्टिंग कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक एके मीणा और सीडीओ सान्या छाबड़ा सहित अन्य अधिकारी सभास्थल और हेलीपैड समेत अन्य कामों का जायजा लेते रहे।



एक घंटे 15 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आज मल्लावां आएंगे। वह प्रधानमंत्री के गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखेंगे। मुख्यमंत्री 1.15 मिनट मल्लावां में रुकेंगे। निजी सचिव किशोर कुमार पंत की तरफ से जारी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 4.05 बजे हेलीकॉप्टर से मल्लावां हेलीपैड पर आएंगे। 4.10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। 4.10 से 5.10 बजे तक हरदोई सहित उन्नाव, शाहजहांपुर और कन्नौज के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। 5.15 बजे मल्लावां में बनाए गए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित सभास्थल पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाने का काम किया है।

पुलिस ने सीएम और पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर जारी किया यातायात प्लान

इन मार्गाें पर बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन



. बघौली माधौगंज मार्ग

. कछौना से गौसगंज मार्ग

. गौसगंज से मल्लावां मार्ग



. संडीला से मल्लावां मार्ग



. नयागांव से मल्लावां मार्ग

. बिलग्राम से मल्लावां मार्ग



. माधौगंत मल्लावां मार्ग

. सांडी से बिलग्राम मार्ग



. मेहंदीघाट से मल्लावां / बिलग्राम मार्ग

. बांगरमऊ से संडीला और कछौना की ओर



. अल्हागंज से सवायजपुर मार्ग पर

. कन्नौज से हरदोई मार्ग



. बांगरमऊ-संडीला-मल्लावां मार्ग

. सीतापुर-उन्नाव मार्ग



आवागमन के लिए यह रहेगी परिवर्तित मार्ग व्यवस्था

. कानपुर और कन्नौज से मेहंदीघाट



. बिलग्राम मल्लावां हरदोई आने वाले सभी भारी वाहन कन्नौज बक्शीपुरवा से बिल्होर होते हुए बांगरमऊ कट (आगरा एक्सप्रेस-वे) निकलेंगे

. फतेहगढ़ से सीतापुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन हुल्लापुर चौराहा से शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर लखनऊ की ओर आवागमन कर सकेंगे।



. शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए लखनऊ जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ जाएंगे।

. लखनऊ से हरदोई होते हुए उन्नाव, कन्नौज, कानपुर जाने वाले भारी वाहन लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-उन्नाव कन्नौज मार्ग से उन्नाव कन्नौज कानपुर की तरफ जाएंगे।



नोट : यह व्यवस्था आज दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद 28 अप्रैल की शाम छह बजे से 29 अप्रैल को लोकार्पण समारोह खत्म होने तक भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। यह प्रतिबंध लोकार्पण समारोह में आने वाले छोटे वाहनों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें