फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने बकाया वेतन मांगा, प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
होली से पहले बकाया माहों का वेतन भुगतान कराने को सोमवार को पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने ज्ञापन दिया। कलक्ट्रेट में जुलूस की शक्ल में पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने एरियर का भुगतान व अवैध वसूली पर रोक की मांग की।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने स्थायीकरण सहित योग्यता के आधार पर कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी व लिपिक के पद पर प्रोन्नत करने की मांग भी की। कर्मियों ने पंचायती राज निदेशक को संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार और कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश कुमार के निर्देशन में तमाम सफाई कर्मियाें ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बकाया वेतन भुगतान की मांग की।

तमाम ज्ञापनों को देने के बावजूद मांगों का निस्तारण न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों ने अब पंचायती राज निदेशक को भी 19 सूत्रीय मांग पत्र पर ज्ञापन भेजा है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी व फरवरी 15 का वेतन अभी तक भुगतान नहीं किया गया, होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की। रुके हुए वेतन में किसी प्रकार की अवैध वसूली न करने तथा लंबित एरियर का भुगतान कराने तथा भुगतान में धनराशि जमा न कराने की मांग की।
विज्ञापन


निलंबित सफाई कर्मचारियों की जांच पूरी कर बहाल करने तथा जांच में विलंब होने पर अनंतिम रूप से बहाल करने की मांग की। ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी को अपमानित करने पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश देने की मांग की। कर्मियों के बैंक लोन में धन वसूली पर रोक लगाने तथा वेतन हर माह एक से पांच तारीख के बीच में देने, सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने तथा नियमावली बनाए जाने की मांग की।

इस मौके पर पंचायती राज निदेशक को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंप सफाई कर्मियाें ने निराकरण की मांग की। इस मौके पर सरोज पाल, अनुज कुमार, किशन कुमार, सोनू सांडी, मंशाराम राठौर, दाताराम राठौर, नीरज यादव, अनीश अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें