फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अशोक ने जीत के साथ की रामलाल राही के रिकॉर्ड की बराबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने दिग्गज नेता रामलाल राही के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से इस चुनाव से पहले तक सिर्फ रामलाल राही ही चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। अशोक रावत ने जीत हासिल करने के साथ ही मिश्रिख से चौथी बार सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया है। अशोक रावत इससे पहले वर्ष 2004 और 2009 में बसपा के टिकट पर जबकि वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे।
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि इससे पहले सिर्फ रामलाल राही ही मिश्रिख सीट से चार बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह 1991 में नरसिंहा राव सरकार में गृह राज्यमंत्री भी बने थे। उनके पुत्र सुरेश राही मौजूदा समय में सीतापुर की हरगांव सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री हैं। मिश्रिख से निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत ने रामलाल राही के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक रावत ने अपने चचेरे भाई सांडी विधायक प्रभाष कुमार की सलहज सपा प्रत्याशी संगीता राजवंशी को 33,291 वोटों से हराया है। इसके साथ ही भाजपा ने भी इस सीट पर हैट्रिक बना ली है। साल 2014 में भाजपा से अंजू बाला सांसद निर्वाचित हुई थीं, जबकि 2019 में अशोक रावत भाजपा के टिकट पर जीते थे। एक बार फिर भाजपा के टिकट पर अशोक रावत सांसद चुने गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें