फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल आशा की मौत

विज्ञापन
फोटो-19-मृतका के गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बीती 29 दिसंबर को सड़क पर जख्मी मिली आशा ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चीलपुरवा में किराये के मकान में रहने वाली नन्ही देवी (35) पत्नी सोनू ग्राम मुरौली ग्वाल में आशा के पद पर तैनात थीं। बीती 29 दिसंबर को मुरौली ग्वाल से हरदोई आते समय लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा के निकट वह सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थीं। पास ही उनकी स्कूटी भी पड़ी हुई थी। तब पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से आशा के घायल होने की जानकारी देते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उनको रिश्तेदारों ने लखनऊ में भर्ती कराया। शनिवार को वह वापस हरदोई आ गईं थीं। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि नन्ही देवी ने सोनू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों अलग रहने लगे। मृतका का पति घटना के बाद से नहीं आया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें