फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही तालाब बन गई कैनाल रोड

Mon, 27 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
दलदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ रोड से नहर कोठी तक जाने वाली कैनाल रोड पूरी तरह से खस्ता है। एक दिन पहले जेसीबी मशीन से खड़ंजा उखाड़ दिए जाने के कारण पूरी सड़क पर पानी भर गया है और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत निधि से इस रोड के मरम्मत एवं निर्माण का कार्य प्रस्तावित किया गया था जिसमें लखनऊ रोड से नहर कोठी तक सड़क की मरम्मत होनी थी और नहर कोठी से आगे महेंद्र सिंह के मकान तक खड़ंजा प्रस्तावित किया था। जिसका वर्क आर्डर और ईंट सप्लाई आदि का टेंडर पहले ही कर दिया गया था। परंतु विभागीय अधिकारियों ने फर्जी खानापूरी करके काम किया जाना दिखा दिया था।

शिकायत पर मामले की जांच हुई जिसमें आरोपों की पुष्टि हो गई। संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने के आदेश दिए गए। परंतु अधिकारी इस कार्य को करने से टालते रहे। रविवार को विभागीय कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन लगाकर पूरा खड़ंजा नहर कोठी तक उखड़वा दिया और  मिट्टी डाल दी। परंतु रात में ही तेज बारिश के चलते पूरी रोड पर कीचड़ व जल भराव हो गया है जिससे उधर से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। खंड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस कार्य की जानकारी नहीं है क्योंकि वह हाल में ही आए हैं। वह जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें