फोटो-16- प्रतियोगिता में बनाए गए चित्र दिखाते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। दिव्यानंद विद्या मंदिर महाविद्यालय संत कृपाल नगर में 27 जनवरी से चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगताओं का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन चित्रकला, वेस्ट मैटेरियल क्रॉफ्ट, गोला फेंक, भाला फेंक व डिस्क थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल का जीवन में हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। खेल से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं बाहर आती हैं।
चित्रकला प्रतियोगिता में सविता प्रथम, नेहा द्वितीय एवं ममता राठौर तृतीय रहीं। मोहित कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वेस्ट मैटेरियल क्रॉफ्ट में दिव्यंशी गुप्ता ने प्रथम, सिमरन सिंह ने द्वितीय व श्वेता सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में चांदनी ने पहला, नंदनी अस्थाना ने दूसरा और शिक्षा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक बालक वर्ग में प्रदीप मौर्य प्रथम, दुष्यत चौधरी द्वितीय एवं डेनियल श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम, नंदनी अस्थाना द्वितीय व लोचनी अस्थाना तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक बालक वर्ग प्रतियोगिता में डेनियल श्रीवास्तव ने प्रथम, प्रदीप मौर्य ने द्वितीय व मनीष कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो बालिका वर्ग में चांदनी
प्रथम, प्रियंका द्वितीय व शिक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं का समापन करते हुए प्राचार्य ने सभी का आभार जताया।