होली के त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले में अवैध शराब
के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 128 स्थानों पर छापामारी की
गई। 248 लीटर शराब बरामद हुई, वहीं 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके
अलावा हजारों लीटर लहन नष्ट की गई। इसके अलावा तीन भट्ठियां नष्ट की गई।
उधर,
सवायजपुर एसडीएम अविनाश कुमार की अगुवाई में बुधवार को अवैध कच्ची शराब को
लेकर चलाए गए अभियान में कंजड़ कालोनी व देवी मंदिर के समीप दो स्थानों पर
भारी मात्रा में कच्ची लहन व शराब बरामद की गई। तहसील के ठीक पीछे स्थित
अवैध शराब का कारोबार देख अफसरों का पारा चढ़ गया और उन्होेंने मातहतों को
कड़ी फटकार लगाई।
इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा। बुधवार को पुलिस ने
छापामारी कर 100 क्विंटल लहन, 100 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, गैस सिलेंडर
समेत उपकरण बरामद किए। बड़ी संख्या में खेतों में गड़े लहन के डिब्बों को
भी निकलवाया गया। इस दरम्यान जांच मेें चौकी इंचार्ज की संलिप्तता पाई गई।
छापामारी
के दौरान तहसीलदार रामसुमेरन द्विवेदी, नायब तहसीलदार प्रमेश कुमार, सीओ
सिटी रामलाल राय, सीओ हरपालपुर नितेश कुमार, शहर कोतवाल नागेश मिश्रा,
हरपालपुर कोतवाल परशुराम कुशवाहा, सांडी कोतवाल सुरेश तिवारी और कोतवाली
देहात कोतवाल परशुराम समेत महिला पुलिस व भारी मात्रा में पीएसी मौजूद रही।
इस बाबत एसओ नीरज वालिया ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा, वहीं आज फिर एसडीएम के निर्देश पर कंजड़
कालोनी में छापा मारकर लहन व कच्ची शराब जो होली के लिए बिक्री को रखी गई
थी, उसे बरामद कर लिया गया।