फोटो- 45- सम्मान समारोह के दौरान मौजूद खिलाड़ी अर्पित साथ में स्कूल की प्रधानाचार्य व स्टाफ। स
- मदुरै से लौटने के बाद जयपुरिया स्कूल ने किया सम्मानित
- अनुभव साझा कर भारतीय टीम में जगह बनाने का जताया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीबीएसई नेशनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मदुरै से लौटे अर्पित का मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया गया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित को प्रधानाचार्य ने माला पहनाकर बुकें भेंट देकर सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मदुरै के वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम में सीबीएसई नेशनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह ने भी कोच सूर्य प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रतिभाग किया था। मंगलवार को वह स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्या लीना सिंह ने उन्हें सम्मानित कर कहा कि अर्पित ने अपनी प्रतिभा से माता-पिता, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। अर्पित ने बताया कि देशभर के विभिन्न सीबीएसई रीजन के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। इस प्रतियोगिता ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली है। उनका लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचना है। उन्होंने सफलता का श्रेय कोच और शिक्षकों को दिया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक अकरम खान, आशीष कश्यप, अहमद खान, प्रिया पांडेय मौजूद रहीं।