फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर ऐक्टू ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू ने आशा कार्यकर्ता की लंबित मांगों और मजदूर नेताओं पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग उठाई है। कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर शासन को ज्ञापन भेजकर ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, देवानंद, राजेश सिंह, कमला गौतम, आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार और भानु पर लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की। संगठन का आरोप है कि 23 अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डन में आशा कार्यकर्ता के कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन के बाद भी नेताओं के खिलाफ 24 अक्तूबर की रात 2:17 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। आशा कार्यकर्ताओं की लंबित प्रोत्साहन राशि, जेएसवाई और टीबीआई का पूरा भुगतान दिवाली से पहले कराने की मांग की। सात फरवरी को हुई सहमति के अनुसार आशा कर्मियों के अंशदान में 4500 रुपये की बढ़ोतरी, प्रोत्साहन राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि, मातृत्व अवकाश और साप्ताहिक व त्योहार की छुट्टियां देने की मांग भी उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें