फोटो-9-सांडी रेड पर घर घर जाकर आरोग्य सेतु ऐप लोड कराते लेखपाल राजीव गुप्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना वायरस से अलर्ट के लिए नगर पालिका की टीमों के अलावा अब लेखपाल भी घर-घर जाकर लोगों को आरोग्य सेतु एप लोड करने के लिए जागरूक करने में लगे हैं। लेखपालों का कहना है कि घर में कम से कम एक सदस्य के मोबाइल में एप लोड होना अनिवार्य है।
लेखपाल राजीव गुप्ता ने बताया कि आरोग्य सेतु एप को लेकर नगर पालिका की टीमें घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में बता रही हैं तो वहीं वार्डों में सभासद भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
इधर तहसीलों से लेखपालों को भी शहरों व कस्बों में भेजा जा रहा है कि वह भी लोगों को इस एप की जानकारी दें व इसे लोड करने के लिए प्रेरित करें। उनका कहना है कि शासन का मानना है कि एक घर में कम से कम एक सदस्य के मोबाइल में यह एप होना अनिवार्य है।