फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल फांक रहे 30 हजार कार्ड

Fri, 03 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने को लेकर चल रही मारामारी के बीच शुक्रवार को एसडीएम मंशाराम ने डाकघर का जायजा लिया, तो वहां करीब 30 हजार आधार कार्ड धूल फांकते मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि इन आधार कार्डों के  वितरण की व्यवस्था तत्काल हो।
विज्ञापन


इस पर पोस्टमास्टर राम सिंह ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते वितरण में कठिनाई आ रही है, जिस पर एसडीएम ने तहसील कर्मियों को वितरण कार्य में लगाने के निर्देश दिए। आधार कार्ड को लेकर तहसील क्षेत्र के बाशिंदे खासे परेशान हैं। जिन लोगों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी हो गई उन्हें भी कार्ड नहीं मिल पा रहे।

इस मामले की शिकायत लोगों ने एसडीएम से की थी। इस पर एसडीएम शुक्रवार दोपहर अचानक डाकघर पहुंचे, जहां करीब 15 बैग आधार कार्ड के पड़े मिले। वहीं कुछ आधार कार्ड इधर-उधर पड़े मिले। विभागीय कर्मियों से पूछताछ के बाद पता चला कि करीब 30 हजार आधार कार्डों का वितरण अभी नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए पोस्टमास्टर से वार्ता की। इस पर पोस्टमास्टर ने कहा कि उनके यहां मात्र तीन पोस्टमैन डाक वितरित का कार्य करते है। स्टाफ की कमी के कारण आधार कार्ड वितरण में दिक्कत आ रही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आधार कार्ड वितरण को लेकर वह तहसील कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं, वह लोग उनसे सहयोग लें।

ज्ञात हो कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 60 हजार आधार कार्डों का वितरण होना है, पर अभी अधिकांश स्थानों पर आधार कार्ड नहीं पहुंचे हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो डाकघर विभाग द्वारा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के आधार कार्डोें की अभी छंटाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें