फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चैंपियनशिप में आर्चिशा और जेके पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा

विज्ञापन
फोटो- 34- वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। जेके पब्लिक स्कूल की तरफ से स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सैकड़ों खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन में अपना दम दिखाया। इनमें आर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल और जेके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रथम इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 12 और 13 अक्तूबर को किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत जेके पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राजीव मोहन अवस्थी और विशिष्ट अतिथि ऋषभ कात्यान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के अंडर-17 बालक वर्ग में आर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल विजेता और रेयान इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग में रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने पहला और जेके पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल विजेता और लखनऊ पब्लिक स्कूल माधोगंज उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में जेके पब्लिक स्कूल प्रथम और रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में जेके पब्लिक स्कूल विजेता और लखनऊ पब्लिक स्कूल माधोगंज उपविजेता रहा। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव गोपाल मिश्रा, शिव श्याम शुक्ला, राघव त्रिवेदी, पुष्पेंद्र तिवारी, हबीबुल्लाह, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कबड्डी में भी आर्चिशा अव्वल
कबड्डी के अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में आर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल विजेता बना। अंडर-14 में जेके पब्लिक स्कूल और अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल ने खिताब जीता, जबकि दोनों वर्गों में जेके पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में ईश्वर शुक्ला और अंडर-17 में कुशाग्र शर्मा प्रथम रहे। युगल वर्ग में आरव और अग्रिम ने पहला स्थान पाया, जबकि बालिका वर्ग में गीतांजलि विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें