फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मूर्तियों की जांच करने आएगी पुरातत्व विभाग की टीम

Tue, 19 Sep 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चकाथल में रविवार को एक मलबानुमा स्थान पर खोदाई के दौरान महिला और पुरुष आकृति की दो मूर्तियां निकलने की अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासन व पुलिस टीम सक्रिय हो गई। एसडीएम ने खोदाई कार्य को बंद करा दिया है। पुरातत्व विभाग की टीम को पत्र लिखकर जांच के लिए बुलाया गया है। तब तक उस स्थान पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन




गांव चकाथल में नीम नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। यह पुल अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले की सीमा को जोड़ता है। गांव चकाथल में एक स्थान पर काफी मलबा पड़ा था। कुछ लोगों ने यहां से मलबा हटाकर पुल के निकट डालना शुरू कर दिया ताकि आवागमन का रास्ता बनाया जा सके। इसी दौरान वहां महिला और पुरुष की आकृति की दो मूर्तियां निकल आईं। इससे लोगों में उत्सुकता बढ़ गई।



चकाथल व बुलंशहर के गांव विजय नगरिया के बीच खेतों में काफी सालों से यह मलबा पड़ा था। मूर्तियां निकलने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि यहां प्राचीन किला था और मूर्तियां किले के राजा रानी की हो सकती हैं। यहां खजाना भी हो सकता है। बस फिर क्या था तत्काल जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली बुलाकर खोदाई शुरू हो गई। यहां खड़े नीम व शीशम के कई हरे पेड़ भी उजाड़ दिए गए। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस पर पुलिस व प्रशासन सक्रिय हो गए। तहसीलदार व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और खोदाई के कार्य को बंद करा दिया।
विज्ञापन






- मूर्तियों की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाने के लिए पत्र लिखा गया है। पुरातत्व विभाग की टीम ही जांच के बाद इस बारे में कुछ बता सकती है। तब तक यह स्थान पुलिस की निगरानी में रहेगा।- अनिल कटियार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें