फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाला भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतुआपुर में पत्नी के चरित्र पर शक जता चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कुतुआपुर निवासी हरिविलास ने शुक्रवार शाम पत्नी सत्यवती (50) से बात करते समय उसके चरित्र पर शक जता टिप्पणी कर दी थी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से उसके पेट और पीठ पर कई वार कर दिए थे। मौके पर ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी ने बीच बचाव करने आए बच्चों को भी मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें