पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीठा में घर में बिजली वायरिंग की मरम्मत करते समय युवक को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
भीठा निवासी राजन (23) पुत्र अहिबरन लाल लाइट न आने पर बिना मेन स्विच ऑफ किए घर की खराब वायरिंग की मरम्मत कर रहा था। काम करते वक्त अचानक बिजली आ गई, जिससे करंट की चपेट में आकर राजन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राजन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके संतान नहीं है। बताया कि वह खेती किसानी के साथ ही मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।