फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी ने आवेदकों की बढ़ाई धड़कन

Mon, 09 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में लेट लतीफी ने चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के आवेदकों को काफी परेशान किया। ट्रेन लेट होने की वजह से तमाम परीक्षार्थी समय से सेंटरों पर नहीं पहुंच पाए। कुछ परीक्षार्थी तो सेंटरों पर आधा घंटा पहले पहुंचे तो कुछ परीक्षा शुरू होने के बाद सेंटरों पर पहुंचे और परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन


यही वजह रही कि जनपद के 28 सेंटरों पर 13347 आवेदकों के सापेक्ष 50 फीसदी आवेदक ही परीक्षा दे पाए। बताते चलें कि अप और डाउन दोनों रूट पर ट्रेनें घंटों लेट थी। लखनऊ से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने चार घंटा तो सियालदह एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से हरदोई आई।

सुबह वाली ट्रेनों में गुवाहाटी एक्सप्रेस घंटों लेट रही तो रात की ट्रेनें भी दोपहर तक हरदोई पहुंची। यही हाल डाउन रूट का रहा पंजाब मेल, डुप्लिकेट एक्सप्रेस, किसान सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से हरदोई आईं।
विज्ञापन


ट्रेन लेट होने के कारण जहां एक ओर तमाम आवेदक परीक्षा से वंचित रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर परीक्षा समाप्त होने के बाद भी आवेदक प्लेटफार्म पर टहलते नजर आए। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म पर चौकसी बढ़ा दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में हालातों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड भी बुला ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें