फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को पट्टा देने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद की ग्राम पंचायत उमरौली में अपात्रों को पट्टा आवंटित करने का आरोप लगाकर बिफरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर पात्रों को आवंटन कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में शामिल असगर अली ने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा अपने समर्थकों और सुविधा शुल्क देने वाले अपात्रों को भी पट्टों का आवंटन करा दिया गया है। आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा उपजिलाधिकारी शाहाबाद के समक्ष वास्तविक रिपोर्ट न प्रस्तुत कर अपात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है, जो सरासर पात्र गरीबों के साथ अन्याय है।

इस दौरान कलक्ट्रेट में कृष्ण किशोर ने कहा कि असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि होने से जिन किसानों की फसल तबाह और बर्बाद हो गई है,ख् वहां भी लेखपालों द्वारा मौके पर जाकर उचित जांच नहीं की गई, जिसके कारण वास्तविक लाभार्थियों को शासन द्वारा प्रदत्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस मौके पर यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा पिछले काफी समय से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। बताया कि उलाहना देने पर कोटेदार द्वारा गरीब जनता को अपमानित किया जाता है, जिससे लोग बिना राशन लिए ही वापस हो जाते हैं।

आरोप लगाया कि कई माह से राशन न मिल पाने के कारण गरीबों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर हरिश्चंद्र, राजीव कुमार, पवन कुमार मिश्रा, रामजी अवस्थी, संजय कुमार और वेदराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें