फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कोई भी लड़ सकता पर जातीय राजनीति का दौर खत्म : नितिन

विज्ञापन
फोटो-32- बार एसोसिएशन सभागार में अ​धिवक्ताओं को संबो​धित करते आबकारी मंत्री​ ​नितिन अग्रवाल। स्
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। हालांकि जातीय राजनीति करने वालों की सफलता का दौर अब समाप्त हो चुका है। जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। कामों की दम पर इस पूंजी काे हमेशा संजोकर रखेंगे। आबकारी मंत्री शनिवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी निधि से 10 लाख रुपये अधिवक्ता कल्याण के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि हरदोई को प्रदेश का आदर्श जिला बनाना है। इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करते रहेंगे। लगभग आधे घंटे के संबोधन में नितिन ने विकास कार्याें के साथ ही चुनावी पहलुओं पर भी चर्चा की। अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना और शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का जिक्र भी किया। कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने की। वरिष्ठ अधिवक्ता और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अग्रवाल परिवार कई दशक से राजनीति में सक्रिय है। बावजूद इसके कभी जातीय राजनीति का सहारा नहीं लिया और इसीलिए यह परिवार राजनीति में मजबूत हुआ है। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, रमेश सिंह सोमवंशी, अविनाश चंद्र गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, पीके मिश्रा और त्रिलोकी सिंह गौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री पंकज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें