भजन सुनाते गायक अनूप जलौटा और मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। कांसेप्ट ग्रुप के तत्वावधान में प्रेक्षाग्रह में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की आवाज का जादू खूब चला। उनके भजनों पर भक्त झूमने लगे। उनके भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, से माहौल भक्तिमय हो गया। शाम 6 बजे के करीब रसखान प्रेक्षाग्रह में शुरू हुई भजन संध्या में गायक अनूप जलोटा ने भजनों सुनाए। भजन टोली एवं पूरे साजो साज के साथ आए भजन गायक ने देर रात तक लोगों को भक्तिभाव की माला से भजनों के माध्यम से जोडे़ रखा।
इस दौरान प्रमुख रूप से सजीव अग्रवाल, कृपालु साधक डा. राजेन्द्र दत्त मिश्रा, हर्ष वर्धन अग्रवाल लखनऊ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, बबली महेंद्रा, राकेश अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, प्रदीप बंसल, मोहित अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल,सुनील त्रिवेदी, उमेश चंद्र मिश्रा, स्मृति मिश्रा मौजूद रहे ।