फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 22 का हुआ एंटीजन कोरोना परीक्षण

विज्ञापन
गोपामऊ में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दवाइयों की जानकारी लेते एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपामऊ। नगर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया तो 22 का एंटीजन कोरोना परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मेले में 31 मरीज देखे, जिसमें अधिकांश सांस की बीमारी के रहे। ऐसे मरीजों को खाने पीने में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। आरोग्य मेले में 22 मरीजों की कोरोना एंटीजन की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
अधीक्षक ने बताया कि आरोग्य मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, आंख, कोरोना एंटीजन आदि की जांचें आवश्यकता पड़ने पर की जाती है। आरोग्य मेले में पोलियो की खुराक से छूटे बच्चों को भी ड्राप पिलाई गई।
विज्ञापन

दो मरीज को ज्यादा समस्या होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल ने किया। मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की जानकारी ली। मुख्य रूप से डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट राकेश कुमार निगम, कमल कुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें