फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पंपिंग सेट समेत 80 हजार का सामान जला

विज्ञापन
आग में जला पंपिंग सेट व अन्य सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर के मजरा शुक्लनखेड़ा में अज्ञात कारणों के चलते मकान के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को जद में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग काबू में की, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान समेत काफी कुछ जल चुका था।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के मजरा शुक्लनखेड़ा निवासी रोशनलाल खेती करते हैं। शनिवार रात उनके घर के बाहर पड़े छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग भड़क गई और पूरे मकान को आगोश में ले लिया।
आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पंपिंग सेट की मदद से ग्रामीणों ने पानी का इस्तेमाल कर आग को काबू में किया। जब तक आग बुझी तब तक गृहस्थी के सामान के अलावा गेहूं, एक पंपिंग सेट मशीन आदि जल गया।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह की सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल राम सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें