फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर तीन बीडीओ से जवाब-तलब

Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। पीएम आवास योजना ग्रामीण में सत्यापन में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। विकास खंड टोडरपुर, सांडी और संडीला के बीडीओ से जवाब-तलब किया है।
डीएम ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में विकास खंड टोडरपुर, सांडी और संडीला में आवासों की कम संख्या पर चिंता जाहिर की। आवासों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ स्वयं मौके पर जाएं और सत्यापन करें। निर्माणाधीन आवासों का सत्यापन संबंधित पंचायत सचिव व अन्य अधिकारी की ओर से 15 दिन के अंतराल पर किया जाए। लाभार्थी के साथ फोटो खिंचवाकर भेजी जाए। मनरेगा में श्रम व सामग्री के अनुपात को मानक अनुरूप रखने के लिए कहा। स्वयं सहायता समूहों के खाते खुलवाने में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि 1 फरवरी से ऑनलाइन उपस्थित न होने वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई करें। पंचायत सहायक कार्यालय में सुबह 10 से 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। 15वें वित्त आयोग की मद में शाहाबाद, भरखनी, बिलग्राम, कछौना और सांडी की कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

आरआरसी के भूमि चिह्नित कराई जाए। फैमिली आईडी में मल्लावां, कछौना, सांडी, सुरसा व बिलग्राम की कम स्थिति पर बीडीओ को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडीओ कमलेश कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, पीडी पीपी त्रिपाठी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें