फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट, गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा गांव निवासी बालकराम की रिश्तेदारी उसके गांव में है। इसके कारण युवती मन्नाखेड़ा और बालकराम उसके गांव आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि बालकराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान फोटो भी खींच लीं। धमकाया कि अगर शादी करने का दबाव बनाया तो अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर बालकराम के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बेगमगंज रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें