फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑडिट का परिपालन न कराने पर सात बीडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र पंचायतों की ओर से किए जाने वाले भुगतान में ऑडिट के समय मिली गड़बड़ी का निराकरण न कराने पर सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सात विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस दी हैं। तीन दिन के अंदर से सभी साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्य के लिए राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग सहित विभिन्न मदों में पंचायतीराज विभाग की ओर से बजट दिया जाता है। क्षेत्र पंचायतों की ओर से किए जाने वाले भुगतान के अभिलेखों के किए जाने वाले ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई थी। सीडीओ ने बताया कि सात विकास खंडों के बीडीओ के पास अभी साल 2016-17 से 2018-19 तक ऑडिट आपत्तियां लंबित हैं।
बताया कि विकास खंड हरियावां में साल 2017-18 की 10, हरपालपुर में 2017-18 की 8, 2018-19 की 9, बेहंदर में 2017-18 की 34 और 2018-19 की चार, संडीला में 2016-17 की दो, बिलग्राम में 2017-18 की 17, भरखनी में 2017-18 की 22 और अहिरोरी में 2016-17 की 6 और 20218-19 की चार आपत्तियां लंबित हैं। बताया कि हरियावां बीडीओ निधि राठौर, हरपालपुर बीडीओ राजीव गुप्ता, बेहंदर बीडीओ रीता, संडीला बीडीओ प्रतिमा शर्मा, बिलग्राम बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय, भरखनी बीडीओ अशोक कुमार द्विवेदी और अहिरोरी बीडीओ काजल से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें