सवायजपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अन्ना पशुओं के फसल नष्ट करने की समस्या बताई। इसके निस्तारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अन्ना गोवंश से किसानों को परेशानी हो रही है। मवेशी फसल खराब कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसानों को रात खेतों में बितानी पड़ रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन ऐसे मामलों में टीम बनाकर कार्रवाई करे। पदाधिकारियों ने शौचालय समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने और गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर राहुल, अजय व रणधीर आदि मौजूद रहे।
जल निकासी बाधित करने की शिकायत
सवाजयपुर। हरपालपुर विकास खंड के पलिया ग्राम पंचायत के मजरा बढ़ईयन पुरवा निवासी अनिल कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, हरिराम, प्रेम कुमार व घनश्याम आदि ने एसडीएम कपिल देव यादव को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया बनाई गई है, जिससे पूरे गांव का पानी निकलता है। कुछ लोगों ने पानी के निकास को बंद कर दिया है। जिसके कारण गली में जलभराव हो गया है। एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि बीडीओ ऋषिपाल सिंह को जांच कर कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है।