फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई करा टेल तक पहुंचाया जाए पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नहरों व माइनरों की सिल्ट सफाई कराकर पानी टेल तक पहुंचाए जाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाकियू राष्ट्रीयतावादी के जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक ने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किया जा रहा किसानों का उत्पीडन बंद किया जाए और उपज के हिसाब से 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए। किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं। खराब पड़े राजकीय ट्यूबवेल ठीक कराकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। जंगली जानवरों जैसे सुअरों, बंदरों, हिरनों, घुमंतू गायों से किसानों की फसलों की सुरक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छूटे हुए सभी किसानों को अविलंब दिलाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, रामलखन मौर्य, ध्यान पाल, अमर पाल, हरिनाम, गुलसन, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें