फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम समेत चार और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शाहाबाद सीएचसी की एक एएनएम भी शामिल है। राहत भरी खबर ये है कि पूर्व में संक्रमित मिलने पर कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब कुल संक्रमित 240 हैं, जबकि एक्टिव केस 36 हैं। 200 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में तैनात एएनएम (24) संक्रमित मिली है। इसके अलावा लखनऊ में कोरोना की जांच के लिए मान्य लैब से आई रिपोर्ट में लखनऊ रोड निवासी वृद्ध (71) संक्रमित मिला है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बावन कस्बे के भीखथोक निवासी गल्ला व्यापारी (45) भी पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणेना निवासी किशोरी (13) भी संक्रमित है। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में संक्रमित 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सबको फिलहाल घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
रणेना में कोरोना पॉजिटिव के अब तक नौ केस
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणेना में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 23 जून को रणेना स्थित मायके आई महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। मौत होने पर उसका नमूना लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आए 24 लोगों की जांच कराई गई थी। इसमें मृतका के परिवार के ही चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद फिर से संपर्क में आए 21 लोगों की जांच कराई गई थी। तब तीन लेाग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इन्हीं में अब एक किशोरी (13) भी पॉजिटिव मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गांव में स्क्रीनिंग का कार्य भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

संक्रमित मिली एएनएम भी कर रही थी टीकाकरण
शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित के मुताबिक संक्रमित मिली एएनएम की ड्यूटी टीकाकरण अभियान में लगाई गई थी। इस दौरान उसने तीन गांवों में टीकाकरण किया है। इनमें से दो गांवों में जिन बच्चों का टीकाकरण हुआ था उनके अभिभावकों समेत 58 लोगों की कोरोना जांच को नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें