हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेल उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़ में अंजली व नदीम प्रथम और डिस्कस थ्रो में अभिषेक ने बाजी मारी।
स्वागत गीत और मार्च पास्ट के बाद केजी के बच्चों ने डांस व कैरट रेस की। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने भांगड़ा, कंगारू रेस, रिंग बाल रेस, जूनियर वर्ग में बच्चों ने संगीत के माध्यम से ड्रिल व योग किया। सीनियर वर्ग के बच्चों ने पीटी ड्रिल किया। केजी की रेस में आयुष तिवारी प्रथम, आर्यन पाल द्वितीय व तेजस मिश्रा तृतीय रहे। कंगारू रेस में ईशान पाठक प्रथम, नैतिक गुप्ता द्वितीय व उज्ज्वल तृतीय रहे। बॉल रिंग रेस में आयुष वर्मा को प्रथम, अभय वर्मा द्वितीय व अर्थव पांडेय को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर रेस जूनियर गर्ल्स में अंजली सरोज प्रथम, जाह्नवी सिंह द्वितीय व गौरी सिंह तृतीय रही। 100 मीटर रेस जूनियर्स बॉयज में नदीम प्रथम, हर्षित रावत द्वितीय व शिवम सिंह तृतीय रहे। इसके बाद हुई डिस्कस थ्रो सीनियर्स बॉयज प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह को प्रथम, धीरेंद्र सिंह को द्वितीय व शुभम सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। जैवलीन थ्रो जूनियर्स गर्ल में जयंती श्री प्रथम, जाह्नवी सिंह द्वितीय व तुलसी दीक्षित तृतीय रहीं।
मुख्य अतिथि डीआईओएस वीके दुबे ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम आयोजक और उनकी टीम की सराहना की। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रबंधक कीर्ति सिंह व उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में 21 वर्षों से कार्यरत खेल प्रशिक्षक अखिलेश सिंह को विदाई दी गई। मंच का संचालन एकैडमिक हेड अश्वनी दीक्षित व ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी, अधिवक्ता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
पूर्व छात्र ने सात ड्रोन बनाकर पाया सम्मान
हरदोई। विद्यालय से सत्र 2013 के उत्तीर्ण छात्र शुभम सिंह ने सात ऐरोप्लेन ड्रोन तैयार किए। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रोन प्रतियोगिता में 56 देशों के प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लिया। इसमें शुभम ने ड्रोन का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम में उसको भी सम्मानित किया गया।