फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने पलटे कूड़ेदान, फैलाई गंदगी

विज्ञापन
फोटो-30-शाहाबाद में स्टेट बैंक के पास पलटा पड़ा कूड़ादान और बिखरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। होली से पहले मानदेय न मिलने से नाराज नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने शनिवार को नगर में गंदगी बिखेर दी। नगर के अलग-अलग मार्गाें पर कूड़ा बिखरा दिया। उत्तेजित कर्मचारियों का रुख देखकर पालिका के कर्मचारी गेट बंद कर कार्यालय में बैठे रहे। देर शाम तक सफाई कर्मी हड़ताल पर ही रहे।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर सफाई कर्मियों के बैंक खातों में मानदेय भेजे जाने की प्रक्रिया डूडा के जरिये शुरू कराई गई। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के जरिये सफाई कर्मियों की तैनाती है। कुछ समय पहले संंबंधित आउट सोर्सिंग कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। ऐसे में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सफाई कर्मियों का मानदेय डूडा के जरिये जारी कराने के निर्देश दिए थे। इस बीच आउटसोर्सिंग कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।
इस कारण कर्मचारियों के मानदेय को लेकर उहापोह की स्थिति बन गई थी। हालांकि, बाद में डीएम ने डूडा के जरिये ही भुगतान किए जाने के निर्देश दिए थे। होली आने पर भी मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालकर अलग-अलग स्थानों पर गंदगी बिखेर दी। कूड़ेदान भी पलट दिए।
विज्ञापन

इस बीच उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि से मोबाइल पर बात की। जनवरी और फरवरी का मानदेय डूडा के जरिये खाते में भेजने का आश्वासन दिया। हालांकि, शुक्रवार से ही कर्मचारियों के खातों में मानदेय पहुंचने लगा था। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जिन कर्मचारियों के खाते भारतीय स्टेट बैंक में हैं उनमें मानदेय पहुंच गया है। अन्य बैंकों में अवकाश होने के कारण खातों में मानदेय नहीं पहुंचा है।

फोटो-30-शाहाबाद में स्टेट बैंक के पास पलटा पड़ा कूड़ादान और बिखरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें