फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए और कई मांगों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट, चोरी, दुराचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खुलेआम गुंडागर्दी, दहशतगर्दी कायम किए हुए हैं। जिले के प्रमुख चौराहों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, कालेजों और थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

युकां हरदोई विस क्षेत्र अध्यक्ष अंकुर चंदेल ने कहा कि जिले में पुलिस की अवैध वसूली से दलित युवक ब्रह्मानंद की तालाब में डूबकर हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाए और उसके परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया जाए।
विज्ञापन


प्रवक्ता राजीव सिंह ने कहा कि जिले में दलित समुदाय पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उनकी बहू, बेटियों के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। पिहानी में नाबालिग के साथ एक अगस्त की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अवैध पार्किंग से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इन अवैध पार्किंग को तत्काल हटवाया जाए और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने छह सूत्री गवर्नर को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर अजीत सिंह चंदेल, विक्रम पांडे, देवेंद्र सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, रामेश्वर वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें