फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नानी की डांट से नाराज होकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-15- सांडी के ग्राम धोंधी में रोते मृतक विकास के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव में नानी की डांट से नाराज होकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के माता-पिता की बचपन में मौत होने के बाद से वह ननिहाल में रह रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

धाेंधी गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के देवपुर निवासी विकास (19) उनका भांजा था। वह खेती में हाथ बंटाता था। विकास के पिता राम भजन और उसकी मां की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। तीन साल की उम्र से वह उन्हीं के साथ रहता था। देवेंद्र ने बताया बुधवार देर शाम विकास की नानी रामश्री ने उसको एक रिश्तेदार की संगत से दूर रहने को कह दिया था। इस दौरान राम श्री ने नाराजगी जताई थी तो विकास भी नाराज हो गया था। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया।
रात में विकास के वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह देवेंद्र खेत की तरफ गए तो विकास का शव रामगोपाल के खेत में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। खुदकुशी का मामला है।

फोटो-15- सांडी के ग्राम धोंधी में रोते मृतक विकास के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें